काली पत्नी की ये कहानी दिल छूलेगी | Hindi Kahaniya काली पत्नी की ये कहानी दिल छूलेगी | Hindi Kahaniya अरे....... रानी तुम सांवली ऊपर से यह काली साड़ी! वो अच्छी दिखेगी क्या तुम्हारे ऊपर? पहले ही तुम्हारे रंग को देखकर लोग ताना मारते हैं। पूरब रानी को बोला.... देखो ना पूरब मैं बोलती तो कहती सास बोलती रहती है हमेशा .. ऐसा लगता है जैसे कौवे को काला टीका लगाया हो। पति और सास का बोलना सुनकर जरा उदास हो गई। वो काली नहीं थी कृष्ण- वर्निय और रानी नाक नक्शे में अच्छी थी। पर पति और सास कलर को लेकर रानी को हमेशा ताना मारते थे। क्या करेगा वो भी? वह गोरा और रानी कृष्ण वर्निय...... लोगों का क्या? वो तो नाम रखने में पीएचडी होते हैं। ब्लैक और व्हाइट जोड़ी बोलते थे दोनों को....... पूरब का मन वैसे साफ था। रानी को अगर कोई कलर को लेकर बोलता तो उसे जरा भी अच्छा नहीं लगता था इसीलिए वह भी थोड़ा बहुत बोल देता था ताकि वह जिद ना करें। लेकिन जब वह बोलता था तो उसे इस बात का पछतावा होता था। उसकी मां घर में हमेशा कड़वाहट रखती थी।...