रुलाने वाली लव स्टोरी | Rula dene wali prem kahani Advertisements Rula dene wali prem kahani | रुलाने वाली लव स्टोरी हिंदी में Contents show  हेलो दोस्तों मेरा नाम राजीव है और आज मैं अपनी ज़िंदगी की रुलाने वाली लव स्टोरी बताने जा रहा हु। जीवन में जो आप सोचते हो कभी-कभी उसका ठीक उल्टा ही आपके साथ हो जाता है। मेरे साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। वो हमारा स्कूल का दिन था जब मैं एक श्रुति नाम की लड़की को पसंद करता था। उस समय मैं 10th class में था, श्रुती भी 10th class में ही थी। हम दोनों एक-दूसरे को पसंद करते थे। उस समय मैंने अपनी दिल की बात उसे बताई और उसने मेरे प्यार को accept कर लिया। हम दोनों एक ही बस में स्कूल जाया करते थे। बस में अक्सर मैं उसकी बगल वाली सीट पे बैठ जाया करता था और वो पल मानो मेरे ज़िंदगी के सबसे खूबसूरत पल थे। क्लास में लगभग सभी को हमारे प्यार के बारे में पता था। मेरे दोस्त हमेशा श्रुति का नाम लेकर मुझे चिढ़ाया करते थे। श्रुति और मैं लंच के समय साथ में खाना खाते थे और खाते हुए अपने future की बाते किया करते थे।  रात के वक़्त हम दोनों एक-...